ज्ञान दे ज्ञान दे माँ निर्मल ज्ञान दे ज्ञान दे माँ निर्मल
भक्ति सुमन महके ह्दय में ज्ञान दे माँ निर्मला निर्मल
ज्ञान दे ज्ञान दे
निर्मल का ज्ञान का सागर हो तुम, श्वेत सुन्दर शारदे
दूर कर अवगुण हमारे निर्मल विद्या दान दे
आत्म ज्ञान की ज्योति जला दो सुप्त ह्दय में प्राण दे
ज्ञान दे ज्ञान दे
हे बहुत से स्वपन्न मन में सर्व जन कल्याण दे
हम हे तेरी संतान माते सहज जग निर्माण दे
विश्व निर्मल धर्म फेले यही हमें वरदान दे
ज्ञान दे ज्ञान दे
आदि माँ तू आदि भावानी तू प्रतिपालक जन कल्याणी
ब्रह्मा विष्णु शिव शंकर में तेरा ही हे तेज समाया
ह्दय समर्पित श्री चरणन में पूर्ण कृपा कर हे वरदानी
चित्त सदा रहे तव चरणन में यही हमें वरदान दे
ज्ञान दे ज्ञान दे
No comments:
Post a Comment