Wednesday, March 11, 2020

डम डम डम डमरु बजाये - दीपक वर्मा


डम डम डम डमरु बजाये, शिवशंकर कैलाशपति
युग युग सोया जीव जगाये शिवशंकर कैलाशपति
ॐ नम शिवाय ॐ नम शिवाय  बोलो ॐ नम शिवाय


माथे ऊपर तिलक चंद्रमा, पहने नाग की माला
डमरू की धड़कन पे नाचे, सृष्टि का रखवाला
नित भक्तन के कष्ट मिटाए शिवशंकर कैलाशपति
युग युग सोया जीव जगाये शिवशंकर कैलाशपति
ॐ नम शिवाय ॐ नम शिवाय  बोलो ॐ नम शिवाय

जटा जुट से बहती गंगा, सबके पाप मिटाती
धरती और प्यासे जीवो की मैय्या प्यास बुझाती
नित कृपा जग पे बरसाए शिवशंकर कैलाशपति
युग युग सोया जीव जगाये शिवशंकर कैलाशपति
ॐ नम शिवाय ॐ नम शिवाय  बोलो ॐ नम शिवाय

मंगलकारी नाम हे उनका, वो शक्ति दाता
भव सागर से तर जाए वो जो शिव नाम हे ध्याता
मोह माया से मन को छुडाये शिवशंकर कैलाशपति
युग युग सोया जीव जगाये शिवशंकर कैलाशपति
ॐ नम शिवाय ॐ नम शिवाय  बोलो ॐ नम शिवाय
         
                                                            जय श्री माताजी 

No comments:

Post a Comment

सहजी हमे बनाया - सिंपल शर्मा

सहजी हमे बनाया , ये करम नहीं तो क्या हे मेरा मर्तबा बढाया , ये करम नहीं तो क्या हे सहजी हमे बनाया मे गमो की धुप में जब तेरा नाम लेके न...