हर सांस में हो सुमिरन तेरा, यूँ बीत जाए जीवन मेरा
तेरी पूजा तेरी सेवा सांझ सवेरा
हर सांस में हो सुमिरन तेरा
तेरे मन को प्यारा हे वो मेरे मन को प्यारा हे
जो तेरे सर का ताज, मेरी अंखियो का तारा हे
मिट जाए भेद ये तेरा मेरा, यूँ बीत जाए जीवन मेरा
तेरी पूजा तेरी सेवा सांझ सवेरा
हर सांस में हो सुमिरन तेरा
नैनो की खिड़की से हरदम, तुझको निहारु
हदय में बसाऊ तेरी आरती उतारू
देखा करू में तेरा रूप सुनहरा यूँ बीत जाए जीवन मेरा
तेरी पूजा तेरी सेवा सांझ सवेरा
हर सांस में हो सुमिरन तेरा
निर्मल माँ में तेरे दर पे काटू जिंदगानी
हे माँ कर दो मुझपे अपनी इतनी मेहरबानी
डाले रहू में तेरे चरणों में डेरा, यूँ बीत जाए जीवन मेरा
तेरी पूजा तेरी सेवा सांझ सवेरा
जय श्री माताजी
No comments:
Post a Comment