माताजी महाराजा जी , तोहे तोरे सहजन की लाज
अपना करके राखियो, तू न कर बेगाना आज
तुमरे द्वारे आन पड़ी हु , सहजन के माहराज
मोरी माता तुम्ही तो मोरी लाज लाज लाज
तुमरे द्वारे आन
हे निर्मल सुरतिया वाले, मोरी बात बनत तोरा क्या जावत
मोरी माता तुम्ही तो मोरी लाज लाज लाज
पलकन वारु लागू पैय्या, छोड़ ना माता थाम के बैय्या
मोरी माता तुम्ही तो मोरी लाज लाज लाज
मोरी बीत ना जाए उमरिया, मोरी रंग दो मेली चुनरिया
मोरी माता तुम्ही तो मोरी लाज लाज लाज
तुमरे द्वारे आन पड़ी हु , सहजन के माहराज
एक नजरिया कर दो प्रेम की, सबके बन जाए काम
तुम सहजन के माता तुम्हरा बड़ा जगत में नाम
नगर नगर में चर्चा तौर, नगर नगर तौर राज
मोरी माता तुम्ही तो मोरी लाज लाज लाज
तडपत हु दर्शन को तोरे, जी को नाही चैन
माता मोरे दरश दिखाओ, तरस गए मोरे नैन
कदमो में तोरे आन गिरी हु, पत रखियो मोरी आज
मोरी माता तुम्ही तो मोरी लाज लाज लाज
हर झोली भरपूर भरो, हर इक के भाग जगाओ
सबका शिव से मिलन कराओ, सबको पार लगाओ
तुम माता तुम आदिमाता, तोरे सर पर ताज
मोरी माता तुम्ही तो मोरी लाज लाज लाज
तुम माटी को जो देखो तो माटी सोना होए
जेसे जगत में तुम हो माता, ऐसा मिला ना कोई
जबसे तोरे संग लगी मोरे, बिगड़े बन गए काज
मोरी माता तुम्ही तो मोरी लाज लाज लाज
तुम माटी को जो देखो तो माटी सोना होए
जेसे जगत में तुम हो माता, ऐसा मिला ना कोई
जबसे तोरे संग लगी मोरे, बिगड़े बन गए काज
मोरी माता तुम्ही तो मोरी लाज लाज लाज
तुमरे द्वारे आन पड़ी हु , सहजन के माहराज
मोरी माता तुम्ही तो मोरी लाज लाज लाज
जय श्री माताजी
मोरी माता तुम्ही तो मोरी लाज लाज लाज
जय श्री माताजी
No comments:
Post a Comment