Sunday, March 1, 2020

जय जय जननी श्री गणेश


जय जय जननी श्री गणेश की, प्रतिमा परमेश्वर परेश की
जय जय जननी श्री गणेश

जय गजवदन षडानन माता, जय जय जय जय निर्मल माता
ध्यान दान की सुन्दर प्रतिमा, बनी वाहिनी शुभ सन्देश की
जय जय जननी श्री गणेश

जय आदिशक्ति हे मात निर्मला, जय जय जय जय भक्त्वत्सल्ला
भक्तिदान दो भक्ति गम्या, कीजिये कृपा निर्मल गणेश की
जय जय जननी श्री गणेश

हे जगदम्बे मात भवानी, शुद्ध विद्या तव चरणन जानी,
मोक्ष दान दे मोक्ष प्रदायिनी, तू विनाशिनी भव क्लेश की 
जय जय जननी श्री गणेश

सविनय विनती सुनिए हमारी, माँ निर्मल भोली अति प्यारी,
मन अंतर में ज्योत जला दो, चंद्र्निभा ज्योति दिनेश की
जय जय जननी श्री गणेश
                                                       जय श्री माताजी 



No comments:

Post a Comment

सहजी हमे बनाया - सिंपल शर्मा

सहजी हमे बनाया , ये करम नहीं तो क्या हे मेरा मर्तबा बढाया , ये करम नहीं तो क्या हे सहजी हमे बनाया मे गमो की धुप में जब तेरा नाम लेके न...